एक ही दिन में दूसरा हादसा जिसमें श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी। 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

एक ही दिन में दूसरा हादसा जिसमें श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी। 

डबरा में श्रद्धालुओं के बीच हुई भगदड़ के हादसे को 24 घन्टे नहीं बीते थे, कि प्रदेश में एक और सड़क हादसा हो गया। बीती रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलट गयी जिसमें महिलाओं व बच्चों सहित लगभग 26 लोग घायल हुए। 

यह भीषण हादसा तब हुआ जब श्रद्धालू रायसेन जिले में गैरत गंज के भिलाडिया गाँव में पठरियां धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, इस बीच भोपाल सागर मुख्य मार्ग पर गढी व मुदियाखेडा के बीच गणेश घाटी पर शाम 7 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियन्त्रित होकर पलट गयी। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

Top Stories
Related Post