ग्वालियर में स्टार्ट ऑटो देखकर ले उड़े चोर

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में स्टार्ट ऑटो देखकर ले उड़े चोर

ग्वालियर | ग्वालियर में एक ऑटो चालक को ऑटो स्टार्ट छोड़कर टॉयलेट जाना भारी पड़ गया। दो अज्ञात चोर उसका ऑटो लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा और चोरी किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशेड़ी है और नशा करने के लिए ऑटो चोरी किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस का एक्शन 

दरअसल शहर के हजीरा चौराहा निवासी हितेश धुम्माल ने पुलिस को बताया कि वह राधा आदिवासी की हरे-पीले रंग की सीएनजी ऑटो चला रहा हैं। ऑटो के सामने वाले कांच पर अंग्रेजी में ‘शीतला’ लिखा है। वह 29 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे हजीरा चौराहा पर सवारी छोड़कर तानसेन नगर वाले पुल से रेलवे स्टेशन की तरफ का रहा था। तभी पुल पार करने के बाद एग्रीकल्चर कॉलेज के पास ऑटो चालू हालत में रोड पर खड़ा कर टॉयलेट करने के लिए चला गया। इसी दौरान दो अज्ञात चोर वहां पहुंचे और चालू ऑटो को चलाकर चोरी कर ले गए। जब हितेश वापस आए तो ऑटो गायब मिला। उन्होंने ऑटो को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत आसपास के इलाकों में तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर की। 


पुलिस का एक्शन 

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ऑटो की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की गई लेकिन चोरो का कुछ पता नही चला। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर ऑटो को ले जाने वाले रूट से गिरवाई तक पहुँची तो चोरों का पता चल गया। इसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में अपने नाम वंशु गौर निवासी शहीद गेट मुरार और दूसरे ने गोलू कुशवाह बद्री का पूरा गिरवाई का होना बताया। ऑटो चोरी करने की बात कबूल कर उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने नशे करने के लिए ऑटो चुराया था और उसके दो टायर भी बेच दिए थे पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ऑटो बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read

Top Stories
Related Post