ग्वालियर। ग्वालियर में पति के चाल चलन पर शक में महिला खुद मुसीबत में पड़ गई। पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़वाने का झांसा देकर साधु ने उसे आश्रम पर बुलाकर छेड़खानी कर दी। घटना तिघरा थाना क्षेत्र के सौधनी गांव की है। वही पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है।
दअरसल तिघरा थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सौधनी गांव में साधु धर्मवीर सविता ने उसे रविवार-सोमवार रात करीब 3 बजे फोन कर कहा था उसका पति दूसरी महिला के साथ उसके सिद्ध बाबा का आश्रम पर आया है। उसे रंगे हाथ पकड़ना है तो तुरंत आ जाओ। पीड़िता और उसके पति ने साधु धर्मवीर सविता से गुरु दीक्षा ली है। इसलिए उस पर भरोसा था। साधु की बात सुनकर 10 साल के बेटे और चचेरे देवर को सोते से उठाकर आश्रम पर पहुंची। वहां पति तो नहीं मिला। बेटा और देवर उसे आश्रम के आसपास ढूंढने में लग गए। उस दौरान साधु धर्मवीर सविता ने महिला को पास बुलाया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
इस हरकत से वह घबरा गई देवर और बेटे को बुलाकर थाने जाकर साधु के खिलाफ शिकायत की। पीड़िता इंदौर की रहने वाली है। करीब 10 साल पहले पति को छोड़कर बेटे के साथ तिघरा में आकर प्रेमी के साथ रह रही है। उसे शक है उसका पति उसके अलावा दूसरी महिला के संपर्क में है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी साधु को आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।