ग्वालियर में दसवीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में दसवीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला योगा एसोसिएशन और खेल विभाग, जीवाजी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 7 सितंबर को जीवाजी विश्वविद्यालय के गावल सभागार में दसवीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ग्वालियर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ग में अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरू डॉ. राजकुमार आचार्य ने किया। इस दौरान उन्होंने जीवन में खेलों और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता का संचालन भूपेंद्रकांत, सचिव मध्य प्रदेश एमिच्योर योगा एसोसिएशन के मार्गदर्शन में हुआ।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 26वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी 27 से 30 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश में होने वाली 44वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता 2025-26 में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अंत में चयनित खिलाड़ियों को डॉ. राकेश कुशवाह (रजिस्ट्रार, जीवाजी विश्वविद्यालय) ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक प्रदीप कुमार शर्मा (पूर्व कार्यपरिषद सदस्य, जीवाजी विश्वविद्यालय), विशेष अतिथि डॉ. एसपी श्रीवास्तव, तथा अध्यक्षता कर रहे प्रो. जीएन गौतम मौजूद रहे।

महिला वर्ग के चयनित खिलाड़ी

  • 8–12 वर्ष : गुरकीरत कौर, संध्या कुमारी, वसु प्रजापति, उन्नति शर्मा
  • 12–16 वर्ष : आराध्या, अन्नू, अन्नया चौहान, निधि शर्मा
  • 16–18 वर्ष : तनुष्का बड़े, मान्या जैन
  • 18–24 वर्ष : महक चौरसिया, तनुष्का शर्मा
  • 24–40 वर्ष : चित्रा कुशवाह, मनु कुशवाह, कविता जैन, नेहा अहूजा
  • 40–60 वर्ष : तनु मखरानी, मिथलेश शिवहरे, कमलेश सिकरवार

पुरुष वर्ग के चयनित खिलाड़ी

  • 8–14 वर्ष : पार्थ, वंश, ऋषभ प्रजापति, अनिरुद्ध अग्रवाल, निकुंज पाण्डेय
  • 14–18 वर्ष : योगेश धीमीवाल, दिव्यांश भदौरिया, संजय कुशवाह, समर्थ पंवार
  • 18–30 वर्ष : रोहन सिंह, संजय वंशकार, राजेश कुशवाह
  • 30–50 वर्ष : राजेश कुशवाह, दिनेश धाकड़
  • 60 वर्ष से अधिक : रमेश सिंह सिकरवार
Related Post