“मेरी शादी क्यों नहीं करवा रही?” बेटे ने मां पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर की हत्या 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

"मेरी शादी क्यों नहीं करवा रही?" बेटे ने मां पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर की हत्या 

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के धुले में 45 वर्षीय युवक ने ऐसा काम किया जिससे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बेटे ने मां पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या कर दी। बेटे के मन में आशंका थी कि मां मेरी शादी नहीं करवा रही, उन्हीं की वजह से मेरी शादी नहीं हो पा रही। मां की हत्या से पहले बेटे ने बस एक ही बात कही, बोला- ‘मेरी शादी क्यों नहीं करवा रही हो ? ‘ शादी न होने के कारण युवक ने अपनी मां को ही मार दिया।

सूत्रों के अनुसार धूल में रहने वाली 65 वर्षीय मां जीजाबाई भाटू खैरनार पाटिल बीती रात अपने बेटे प्रदीप का दगडू भटू खैरनार पाटिल का इंतजार कर रही थी। प्रदीप की उम्र लगभग 45 वर्ष है प्रदीप आधी रात के नशे में धुत घर पहुंचा और अपनी मां से चिलम चोट करने लगा, वह कहने लगा मेरी शादी क्यों नहीं करवा रही? बातों ही बातों में  विवाद इतना बढ़ गया की संभाले नहीं संभला गया। विवाद हिंसक होते- होते प्रदीप ने मां पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया, जिससे उसकी मां पूरी तरह झुलस गई। समय पर सही उपचार न मिलने से उसकी जान चली गई।

पुलिस को सूचना मिलते ही धुले तालुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रदीप ने अपनी मां के खिलाफ मन में शक पैदा कर लिया था प्रदीप के अनुसार उसकी शादी न होने की वजह मां थी जिससे उसकी शादी नहीं हो पा रही थी।

Related Post