मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से दहाड़ में दहाड़ लगाने को तैयार हैं। प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज दहाड़ के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डायरेक्टर रीमा कागती इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल पर काम कर रही हैं और इसकी शूटिंग दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली है।
सोनाक्षी फिर निभाएंगी अंजलि भाटी का किरदार
2023 में आए दहाड़ के पहले सीजन से सोनाक्षी सिन्हा ने अपना डिजिटल डेब्यू किया था। शो में उन्होंने एसआई अंजलि भाटी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों से खूब सराहना मिली थी। अब सीजन 2 में सोनाक्षी एक बार फिर उसी किरदार में नज़र आएंगी।
स्क्रिप्ट पूरी, प्री-प्रोडक्शन जारी
सूत्रों के मुताबिक, रीमा कागती ने दहाड़ 2 की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और सीरीज अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इस बार भी कहानी समाज की सच्चाइयों और जरूरी मुद्दों पर आधारित होगी। साथ ही, शो में एक सशक्त विलेन का किरदार होगा, जिसकी कास्टिंग पर काम चल रहा है।
रीमा कागती का अनुभव और उम्मीदें
रीमा कागती इससे पहले ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, मेड इन हेवन और दहाड़ जैसे सफल प्रोजेक्ट्स कर चुकी हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि दहाड़ 2 पहले सीजन से भी ज्यादा दमदार है।