सोशल मीडिया के दौर में किसी भी सेलिब्रिटी की छोटी-सी गलती भी बड़ा मुद्दा बन जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ है रणवीर सिंह के साथ, जो इन दिनों एक्स पर #ShameOnYouRanveerSingh के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स उन पर देवी चामुंडी दैव का मजाक उड़ाने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है।
IFFI 2025 कार्यक्रम में क्या बोले रणवीर सिंह?
28 नवंबर को गोवा में हुए IFFI 2025 की क्लोज़िंग सेरेमनी में रणवीर सिंह और फिल्ममेकर-एक्टर ऋषभ शेट्टी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। लेकिन इसी दौरान दिया गया उनका एक बयान और की गई एक्टिंग अब भारी विवाद का कारण बन गई है।
🚩Hurt Hindu sentiments? Unacceptable!🔥
— Sunil Ghanwat 🛕🛕 (@SG_HJS) December 2, 2025
🔥You mocked Daiva Chaavundi, a revered deity!
Apologise Ranveer Singh!#ShameOnYouRanveerSingh 🚩@iAjaySengar@KreatelyMedia @National_Hindu pic.twitter.com/1H1zfsHNTo
एक वायरल वीडियो में रणवीर कहते दिख रहे हैं कि मैंने थिएटर में कंतारा चैप्टर 1 देखी, और ऋषभ, यह एक शानदार परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (चामुंडी दैव) आपके शरीर में एंटर करती है वह शॉट कमाल का था।
Ranveer Singh mocking the sacred Chamundi Daiva on the IFFI Goa stage, referencing ‘Kantara’, is not humour – it is a direct insult to our Deities and beliefs. #ShameOnYouRanveerSingh
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 2, 2025
Such repeated disrespect by Bollywood actors cannot be ignored anymore.
Hindus must file legal… pic.twitter.com/Y9zfZrLZIf
इसके बाद रणवीर उस सीन की नकल भी करने लगते हैं। ऋषभ शेट्टी इस पर हंसते नजर आते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के एक वर्ग को रणवीर का यह अभिनय बेहद आपत्तिजनक लगा। रणवीर ने यह भी कहा कि क्या दर्शक उन्हें कांतारा 3 में देखना चाहेंगे और लोगों से आग्रह किया कि यह संदेश ऋषभ तक पहुंचाएं।
सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही एक्स पर रणवीर की आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया। और प्रतिक्रियाएँ में कहा रणवीर सिंह ने देवी चामुंडी का मजाक उड़ाया है। यह स्वीकार्य नहीं है। , केवल तालियों और ठहाकों के लिए हमारी संस्कृति का मज़ाक मत बनाइए। , बॉलीवुड एक्टर्स के ऐसे व्यवहार को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। कई यूजर्स ने चेतावनी भरे संदेश भी लिखे और कहा कि धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए।
🚩Stop mocking Hindu heritage for claps and laughs.
— Sunil Ghanwat 🛕🛕 (@SG_HJS) December 2, 2025
✊Hindus deserve respect, not mockery!
Ranveer Singh must apologise NOW!#ShameOnYouRanveerSingh@UdayMahurkar @naidu_rachana @be_karishma @Vishnu_Jain1 pic.twitter.com/a66U0Axnw8
विवाद बढ़ता जा रहा है
वीडियो के बढ़ते प्रसार के साथ यह विवाद भी जोर पकड़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि रणवीर सिंह या उनकी टीम इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है।