शादी में दुल्हन की अनोखी फरमाइश पर शाहरुख खान का मज़ेदार रिएक्शन, जाने क्या बोले शाहरुख खान

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

शादी में दुल्हन की अनोखी फरमाइश पर शाहरुख खान का मज़ेदार रिएक्शन

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अकसर हाई-प्रोफाइल शादियों में परफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दिल्ली में हुए एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख दुल्हन के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में दुल्हन, शाहरुख से उनके मशहूर पान मसाला एड की लाइन “जुबां केसरी” बोलने की फरमाइश करती है।

शाहरुख खान पहले तो हंस पड़ते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं “अरे ऐसी चीजें तो बैन हो चुकी हैं… और ये लाइन मैं पैसे लेकर ही बोलता हूं डार्लिंग, पापा से कह देना तुम।”

दुल्हन बार–बार रिक्वेस्ट करती है, लेकिन शाहरुख बड़ी शालीनता से कहते हैं “यहां अच्छी बातें करते हैं, ‘जुबां केसरी जुबां केसरी’ थोड़ी ना करेंगे।”

शाहरुख का तंज

Also Read

वीडियो में शाहरुख खान हंसते हुए दुल्हन से मजाक में कहते हैं “तुम मुझे भी बैन करवा दोगी क्या? तुम मेरी फैन हो या विमल की फैन?” इस बात पर वहां मौजूद लोगों के साथ–साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी हंस पड़ते हैं। कई यूजर्स शाहरुख को विमल ऐड करने को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

विमल एड को लेकर विवादों में रहे हैं किंग खान

गौरतलब है कि इसी साल शाहरुख खान को विमल पान मसाला विज्ञापन के लिए तीन कानूनी नोटिस मिले थे। नोटिस में दावा किया गया कि यह विज्ञापन लोगों को गुमराह करते हैं और युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। शाहरुख के साथ–साथ अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ भी विमल ‘जुबां केसरी’ का विज्ञापन करते हैं, लेकिन इस बार शादी के स्टेज पर हुई यह हल्की–फुल्की बातचीत इंटरनेट पर खूब चर्चा में है।

Top Stories
Related Post