ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा इलाके में गुटखा के दामों को लेकर विवाद हो गया , विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए ग्राहक ने कट्टा निकालकर दुकानदार को गोली मारने की भी धमकी दी ।
ग्राहक और दुकानदार दोनों के बीच बहस और फिर गाली गलौज हुई। इसी दौरान ग्राहक ने कट्टा निकालकर दुकानदार को निकाल कर धमकी भी दे दी। बदमाश ने दुकानदार और उसके बेटे को जान से मारने की धमकियां दी।
दुकानदार पर बैठे व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है, अफसरों ने मुरार थाना प्रभारी को फरियादी दुकानदार के बयान लेकर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।