आवेज का फिल्मी प्रपोज: नगमा को घुटनों पर  I Love You, बिग बॉस में छाया रोमांस!

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

आवेज का फिल्मी प्रपोज: नगमा को घुटनों पर  I Love You, बिग बॉस में छाया रोमांस!

बिग बॉस मे खिला प्यार का फूल 

बिग बॉस का घर हो और कोई प्यार का फूल न खिले, ऐसा नहीं हो सकता। एक बार बिग बॉस मे रोमांस छाया है   अब तक बिग बॉस के घर में कई बार लोगों कै दिल मिले है ऑरर कै बार टूटे भी है  और कई बार शादी तक भी बात पहुंची। बिग बॉस के घर में खिला प्यार कई जोड़ियों का अब तक मुरझा भी चुका है। बीते रोज बिग बॉस-19 के शुक्रवार के एपिसोड में एक और कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। तरबूज काटकर दिल बनाया गया और फिल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। लड़की ने भी खुशी से छलकती आंखों से हां बोला और अब दोनों का रिश्ता आधिकारिक कर दिया है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि जनेमाने इंफ्लुएंसर्स आवेज दरबार और नगमा मिराजकर हैं। दोनों करीब 8 साल से एक दूसरे को  डेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड स्टाइल मे किया प्रपोज

बता दें कि आवेज दरबार बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। आवेज के भाई जैद दरबार भी एक कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान से शादी की है। अब आवेज ने भी अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर को प्रपोज कर दिया है। इसके लिए बिग बॉस-19 के घर में आवेज ने खास तैयारी की और तरबूज को दिल के शेप में काटने के बाद घुटनों के बल बैठकर प्रणय निवेदन दिया। इस प्रपोजल को सुनकर नगमा मिराजकर की भी खुशी से आंखें छलक आईं। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाई और दोनों कपल्स के प्यार की नई शुरुआत का जश्न मनाया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है और फैन्स भी इस कपल्स पर प्यार लुटा रहे हैं। 

Also Read

Top Stories
Related Post