मिडिल ईस्ट के संकट के दौरान सरकार ने पीएनजी कनेक्शन यानी की पाइपलाइन नेचुरल गैस को बढ़ावा देने के लिए लोगों के लिए एक शानदार स्कीम लॉन्च की है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल सरकार ने पीएनजी सप्लाई के लिए सिक्योरिटी फीस पूरी तरह माफ कर दी है
पेट्रोलियम संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया है कि अब तेल कंपनियों ने पीएनजी सप्लाई के लिए सिक्योरिटी फीस को पूरी तरह माफ कर दिया है और साथ ही कहां है कि अब नए कनेक्शन पर लगभग ₹500 तक मुफ्त गैस दी जाएगी। अगर नई बिल्डिंग में कम से कम 60% लोग पीएनजी कनेक्शन लेते हैं तो सरकार बिल में ₹1000 तक एक्स्ट्रा छूट भी देगी। यह स्कीम सरकार ने पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए निकली है जिससे लोगों की समस्या थोड़ी कम होगी।
इस स्कीम से लोगों की एलपीजी सिलेंडर भरवाने की टेंशन और नंबर लगाने की टेंशन खत्म हो जाएगी। इस स्कीम से एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी की समस्या से भी बचा जा सकता है।IGL और MGL कंपनियां यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड कर रही है इसलिए इसी महीने ही इस ऑफर का फायदा उठाएं।