अमेरिका- ईरान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोना ना खरीदने की अपील की है क्योंकि विदेश से काफी सारी चीजें जैसे सोना, पेट्रोल- डीजल, गैस आदि भारत आयात किया जाता है जिससे जनता की जरूरत पूरी होती है और इन जरूरत को पूरा करने के लिए देश में विदेशी मुद्रा बनी रहे उसके लिए मोदी ने सोना ना खरीदने का आग्रह किया है
दरअसल विदेश से लाए जाने वाली चीजें काफी महंगी होती है और यह चीज डॉलर, करंसी आदि में रहती है और यह भारतीय रुपए के हिसाब से बहुत कमजोर है। विदेश का $1 भारत के हिसाब से 95 रुपये होता है। और यह विदेशी मुद्रा भारत में बनी रहेगी तो आम देशवासियों की जरूरतों को आने वाले दिनों में पूरा किया जा सकता है
पूर्व प्रधानमंत्री ने भी की थी अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीयों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील से लगभग 6 दशक पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी सोना ना खरीदने की अपील की थी दरअसल इंदिरा ने नागरिकों से अपील की थी कि वे शादी, त्यौहार पर सोना न खरीदें, जिससे महंगाई पर काबू किया जा सके और देश के पास विदेशी मुद्रा (जैसे डॉलर, करेंसी आदि) की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी है।
मोदी का क्या कहना है?
मोदी का कहना है कि “भारत बहुत बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। लेकिन अब समय की यह भी मांग है कि पेट्रोल, डीजल, गैस ऐसी चीजों का बहुत संयम से इस्तेमाल करें। जो एनर्जी प्रोडक्ट हम विदेशों से मंगाते हैं। हमें प्रयास करना है कि जितनी जरूरत है उतना ही उपयोग करें। इससे विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी और युद्ध के संकट से होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा।”
प्रधानमंत्री मोदी की जनता से अपील
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) May 11, 2026
संयम से पेट्रोल डीजल का उपयोग करे, सोने की ग़ैर जरूरी ख़रीद से बचे, ग़ैर जरूरी विदेश यात्रा से परहेज करे।@PMOIndia @narendramodi pic.twitter.com/Bu50lGOdXk