पाक क्रिकेटर की एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोली ‘मेरा अबॉर्शन कराया था’

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

पाक क्रिकेटर की एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोली 'मेरा अबॉर्शन कराया था'

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद वसीम पर उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यह  वीडियो 16 फरवरी को वायरल हुआ जब अहमद की दूसरी शादी का ऐलान हुआ। अहमद वसीम ने नायला राजा के साथ दूसरी शादी का ऐलान किया है जो एक पापुलर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और वकील है। 

सानिया अशफाक के आरोप 

सानिया ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा “उसने मेरा बच्चा खत्म करवाया, वो मेरे बच्चे का हत्यारा है और मेरे पास इसका सबूत भी है”सानिया ने मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। सानिया ने दूसरी पत्नी नायला के बारे में कहा कि “यह घर तोड़ने वाली लड़की है”

Top Stories
Related Post