नीतीश का इस्तीफा सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: NDA के विधायक दल के नेता चुना, कल 11 बजे होगा शपथ ग्रहण

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

नीतीश का इस्तीफा सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: NDA के विधायक दल के नेता चुना, कल 11 बजे होगा शपथ ग्रहण

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है पहले बीजेपी फिर NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब से कुछ ही देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस्तीफ़े के बाद सम्राट बोले, मैंने राजनीति सीखी है। अब में उनके समृद्ध बिहार को आगे ले जाऊंगा। अब कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा जिसके बाद पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। नीतीश कुमार ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया, वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे।

अपने इस्तीफा सौंपने के बाद  उन्होंने ट्विटर (X) पर पोस्ट लिखा– ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’

जानते है सम्राट चौधरी के बारे में

सम्राट चौधरी की उम्र 56 साल है। यह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है, इन्होंने D–Litt (USA) से किया है। इनके पिता शकुनी चौधरी (7 बार विधायक/सांसद रहे चुके थे। इनकी माता पार्वती देवी पूर्व में विधायक रही चुकी है तारापुर से। सम्राट चौधरी ने अपनी राजनीतिक करियर शुरुआत 1990 में की थी भाजपा से पहले ये राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड की पार्टी से ताल्लुक रख सकते है।

करियर टाइम-लाइन को जाने

RJD का दौर- 1990 में शुरू हुआ था

1999- में कृषि मंत्री बने (रबड़ी सरकार), कम उम्र होने पर विवाद हुआ था

JDU का दौर- नीतीश के साथ जुड़े

2014- में शहरी विकास मंत्री (मांझी सरकार) बने

2017- इनकी भाजपा में एंट्री होती है

2018– बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनते है

2021– पंचायती राज मंत्री बने

2023 मार्च– बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने

2024 जनवरी– डिप्टी सीएम का पद संभाला

2025 नवंबर 20– को दुबारा डिप्टी सीएम बने और गृह मंत्री भी और अब सीएम का दायित्व संभालेंगे।