गर्मी अपने तेवर दिनों दिन दिखा रही है और इसका असर आम लोगों के शारीरिक और मानसिक जीवन पर पढ़ रहा है जिससे वह चिड़चिड़े हो रहे हैं लेकिन गर्मी अपने तेवर यही तक सीमित नहीं करेगी कुछ दिनों बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है जिसे हम नौतपा कहते हैं इन नौ तपो में गर्मी सबसे तेज होती है। इन नौतपा में मनुष्य को अपनी सेहत का विशेष रूप से रखना चाहिए।
2026 में कब से है नौतपा
मई 2026 चल रही है और गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है लेकिन इसका प्रकोप यही तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बढ़ने वाला है गर्मी का प्रकोप 5 दिनों बाद ज्यादा देखने को मिलेगा, यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएंगे जिससे गर्मी और तेज होती नजर आएगी, नौतपे 2 जून तक चलेंगे, इस दौरान कई राज्यों में प्रचंड की गर्मी पड़ेगी, जिसमें काफी लोग बीमार पड़ जाते हैं इस गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों को अपना सेहत का ख्याल रखना चाहिए।
कैसे बचे नौतपे से ?
विशेषज्ञों के मुताबिक, नौतपो में काफी लोग बीमार पड़ जाते हैं उल्टी, दस्त और चक्कर आने के संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में बिना जरूरत धूप में ना निकले, खासकर दोपहर के समय। हल्के और गीले कपड़े पहने और साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिए जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहे। बच्चों और बुजुर्गों को लपट जल्दी लगती है इसलिए बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान जरूर रखें। नौतपा में सतर्क रहें और स्वस्थ रहें।