देशभर में आज यानी 20 मई को मेडिकल स्टोर ने हड़ताल की है यह हड़ताल ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यानी एआईओसीडी ने आवाहन किया है कि आज के दिन देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेगे । अगर किसी को अपनी सेहत से जुड़ी जरूरी दवा लेनी है तो ध्यान से ले ले, अगर यह हड़ताल लंबा चला तो दिक्कत हो सकती है।
आज देश भर में लगभग 12 लाख से 15 लाख मेडिकल स्टोर बंद है जिसमें रिटेलर केमिस्ट और होलसेलर मेडिकल स्टोर भी शामिल है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट के अनुसार आज लगभग 12 लाख से ज्यादा दुकान बंद रहेंगे, जिससे दवा प्रभावित रहेगी।
क्यों हुई हड़ताल? जानें यहां
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के हिसाब से तीन शर्ते हैं जिसकी वजह से यह हड़ताल की गई है।
1. दवाइयां की ऑनलाइन बिक्री होने के कारण मेडिकल स्टोर को इजाफा नहीं हो पा रहा था जिसके कारण ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने यह कदम उठाया है जिसमें देश भर के सभी मेडिकल स्टोर शामिल है।
2. दवाइयों की बड़ी कंपनियां में भारी डिस्काउंट में ग्राहकों को दवाई भेचती है जिसकी वजह से छोटे और लोकल मेडिकल स्टोर प्रभावी होते हैं।
3. फेक दवाओं का भी सिलसिला काफी देखने को मिलता है जिससे मरीज बातों में आ जाते हैं जिससे मरीजों की सेहत पर असर पड़ता है और उससे बदनाम होते हैं देश के सभी मेडिकल स्टोर।
कई राज्यों में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद नहीं हुए जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल आदि, इन राज्यों के कई शहरों में मेडिकल स्टोर काफी जगह पर खुली हुई है। और ऐसा माना जा रहा है कि कल यानी 21 मई से स्थिति सामान्य होने की संभावना है। फिलहाल किसी मरीज को जरूरी दवाई लेनी हो तो अस्पतालों की फार्मेसी, सरकारी अस्पताल और इमरजेंसी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।