मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने हैदराबाद हाउस में की अहम चर्चा 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने हैदराबाद हाउस में की अहम चर्चा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। जहां उन्होंने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच अहम ज्ञापनों पर बात करी। इस ज्ञापन में व्यापार, निवेश, रक्षा आदि को लेकर अहम चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि “अपनी पहली भारत यात्रा पर प्रेसिडेंट ली का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्रेसिडेंट- ली का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। हर चुनौती ने उनके भीतर जनसेवा के संकल्प को और सशक्त किया है। भले ही यह उनकी पहली भारत यात्रा हो, लेकिन भारत के प्रति उनकी आत्मीयता हमारी पहली मुलाकात से ही स्पष्ट रही है।”

मोदी ने आगे भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों को बताते हुए कहा कि भारत और कोरिया के बीच हजारों वर्ष पुराने सांस्कृतिक संबंध है। दो हज़ार साल पहले अयोध्या की राजकुमारी सूर्य रत्ना और कोरिया के राजा किम सूरो की कहानी हमारी साझा विरासत है। आज भारत में के- पॉप के ड्रामा बहुत ही पॉपुलर हो रहे हैं। उसी तरह कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है। हमें बहुत खुशी है कि प्रेसिडेंट- ली खुद भारतीय सिनेमा के प्रशंसक हैं। इस कल्चर को मजबूत करने के लिए हम 2028 में भारत कोरिया फ्रेंडशिप – फेस्टिवल आयोजित करेंगे।

Related Post