मोदी ने तिरुवल्ला की जनसभा को किया संबोधित

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मोदी ने तिरुवल्ला की जनसभा को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के तिरुवल्ला यानी पथनमथिट्टा जिला का दौरा किया। मोदी ने तिरुवल्ला में हो रही जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर केरल राज्य के लिए की गई थी जिससे BJD- NDA की “मिशन केरलम” की रैली का हिस्सा बने। यह जनसभा केरल में भाजपा की चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए की गई है 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “चुनाव जीतने के लिए मोदी को गाली देने के लिए कांग्रेस एक करोड़ प्रवासियों का जीवन संकट में डालने को तैयार बैठी है। उधर ईरान में हमारे मछुवारे केरल के हैं, तमिलनाडु के हैं, गोवा के हैं, आंध्र तेलंगाना के हैं, पुडुचेरी के हैं। उनकी जिंदगी खतरे में है। हम वहां के संकट में से उनको बाहर ले आ रहे हैं। आज सैकड़ों की तादाद में मेरे मछुआरे भाई- बहन भारत लौटने वाले हैं। हमारे लिए उनकी जिंदगी बचाना यह महत्वपूर्ण है। बयानबाजी करने के लिए मौके आएंगे। अभी तो हमारे लोगों की हमारे मछुआरे भाई- बहनों को हमें जिंदा वापस लाना है।” 

मोदी ने आगे कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस को इन सारी चीजों से कोई लेना देना नहीं। बस चुनाव चुनाव चुनाव..क्या देश के लोगों की चिंता नहीं करोगे? कांग्रेस को इस स्वार्थी सियासत के लिए केरल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।”

Top Stories
Related Post