मध्य प्रदेश के भोपाल में एमएलबी के छात्रों ने शराब दुकान के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया। छात्रों की मांग है कि एमएलबी (महारानी लक्ष्मीबाई) गर्ल्स P.G ऑटोनॉमस कॉलेज के बाहर शराब दुकान को नहीं होना चाहिए। इस शराब की दुकान से छात्रों के अंदर काफी गुस्सा भरा हुआ है और वह सीधे आंदोलन से अपनी मांग के लिय नारेबाजी कर रहे हैं।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: ABVP से जुड़े छात्रों ने सरकारी महारानी लक्ष्मी बाई (MLB) गर्ल्स P.G. ऑटोनॉमस कॉलेज के पास शराब की दुकान हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/KZJcVn49j4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
इस प्रदर्शन में ABVP छात्रों ने हिस्सा लिया और शराब दुकान हटाने की गुहार लगाई। छात्रों के हाथ में न्याय के पोस्ट है जिसमें लिखा है ‘नशा हटेगा, युवा पड़ेगा’। इस आंदोलन में एक छात्रा ने कहा “यहां पर छात्र सेफ़ नहीं है यहां पर छात्राओं को छेड़ा जा रहा है। यहां पर लोग दारु पी- पी कर एमएलबी के ग्राउंड में पड़े रहते हैं फुटपाथ में पड़े रहते हैं लड़कियों को छेड़ते हैं इस दुकान को बंद करो।”
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: प्रदर्शनकारियों में से एक छात्रा निराली ने कहा, "यहां छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं… हम यह विरोध तब तक करेंगे जब तक वे शराब की दुकान बंद नहीं कर देते।" https://t.co/OVSm1wlLJr pic.twitter.com/lB7UkEWNxs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
एमएलबी छात्रों ने नगर निगम और उत्पाद विभाग से मांग की है की एमएलबी के सामने जो दुकान है उसका लाइसेंस रद्द किया जाए और साथ ही भविष्य में शैक्षणिक क्षेत्र के आसपास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। छात्रों को कहना है कि ऐसे वातावरण से हजारों छात्राओं पर गलत असर पड़ता है, वह पढ़ाई नहीं कर पाती है , ना तो सुरक्षित है। और उनका भविष्य खराब होता है।
इस प्रदर्शन की सूचना पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी एमएलबी पहुंचे, वहां पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगे भी सुनी गई। उनका कहना है कि इस मामले की उच्च स्तर पर कार्रवाई होगी। हालांकि सरकार ने दुकान हटाने की अभी फिलहाल कोई गारंटी नहीं दी है।