बुजुर्गों को निशाना बनाने वाला बड़ा साइबर फ्रॉड की 14 करोड़ की ठगी 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बुजुर्गों को निशाना बनाने वाला बड़ा साइबर फ्रॉड की 14 करोड़ की ठगी 

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एनआरआई डॉक्टर दंपति इंदिरा और ओम तनेजा के  साथ ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के जरिए करोड़ रुपये की ठगी की गई। इन ठगों ने फोन और वीडियो कॉल पर डराया-धमकाया और खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर की 14 करोड़ की ठगी।

बुजुर्गों दंपति के बारे में 

दंपति 2016 से दिल्ली में रह रहे थे, उनके बच्चे विदेश में हैं। दिसंबर 2025 के अंत से जनवरी 2026 तक 8 किस्तों में कुल 14 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए, जिसमें सबसे पहली किस्त 1.99 करोड़ की थी। ठगों ने नकली मनी लॉन्ड्रिंग केस, नरेश गोयल मामले और सुप्रीम कोर्ट की वीडियो हियरिंग का बहाना बनाया।

ठगो ने ठगी को कैसे दिया अंजाम

ठगों ने दंपति को घर में कैद रखा, फोन की निगरानी की और RBI वेरिफिकेशन के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में RTGS से पैसे भेजने को मजबूर किया। 9 जनवरी को कॉल बंद होने पर ठगी का पता चला।

Also Read

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने मामला दर्ज किया  है। बैंक ट्रांजेक्शन सबूतों से आरोपियों की तलाश जारी है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुआ है।

Top Stories
Related Post