कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ के मानहानि केस मे रखी शर्त 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ के मानहानि केस मे रखी शर्त 

नाइंटीज के मेलोडी किंग कुमार सानू और उनकी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच में छिड़ी जंग अब लीगल वॉर बन चुकी है। पिछले कई महीनों से चल रहा यह 50 करोड़ का मानहानि केस बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है। रीता ने सानू दा पर प्रेगनेंसी के दौरान टॉर्चर करने और अफेयर जैसे शॉकिंग आरोप लगाए थे। लेकिन अब कुमार सानू ने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी को खत्म करने के लिए एक शर्त रख दी है। 

कुमार सानू की वकील ने क्या कहा ?

कुमार सानू की वकील सना रईस खान ने कहा कि डिवोर्स के 32 साल बाद रीता ने सानू दा की इमेज खराब करने के लिए कई अपमानजनक इंटरव्यू दिए हैं। बात सिर्फ सानू दा की होती तो भी चलती, लेकिन अब बात उनकी करंट वाइफ और बेटियों तक आ पहुंची है। 

रीता का आरोप

रीता ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान ना तो खाना मिला और ना ही इलाज। जनवरी 2026 में कोर्ट ने रीता पर इंट्रीम ऑर्डर जारी करके किसी भी तरह का स्टेटमेंट देने से उन पर रोक लगाई थी।  अब इसी नेगेटिव पब्लिसिटी को रोकने के लिए सानू दा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

कुमार सानू की शर्त 

अब कुमार सानू ने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा है कि अगर रीता उन सभी पब्लिक प्लेटफार्म पर जाकर पब्लिकली उनसे माफी मांगे, जहां जहां उन्होंने जहर उगला था तो वह अपना 50 करोड़ का मानहानि का केस वापस ले लेंगे। लेकिन अब रीता अपनी गलती मानेगी या केस लंबा खींचेगी।

Also Read

Top Stories
Related Post