जानें कब आ रहे अभिजीत दीपके भारत, जंतर- मंतर पर होगा प्रदर्शन

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

जानें कब आ रहे अभिजीत दीपके भारत, जंतर- मंतर पर होगा प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अभिजीत दीपके 6 जून यानी कि शनिवार को भारत लौट रहे हैं। अभिजीत दीपके का भारत आने का मकसद युवाओं के हक के लिए खड़ा होना है। फिलहाल में अभिजीत अमेरिका में है अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपनी मास्टर डिग्री कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट अमेरिका से ही हैंडल कर रहे हैं अमेरिका में होते हुए वह भारत के युवाओं के लिए खड़े हो रहे हैं जिससे युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर आवाज उठा रहे हैं। जैसे अभी हाल में नीट पेपर लीक मामले को लेकर अभिजीत ने युवाओं के लिए कदम उठाया। अभिजीत का कहना है कि जिस तरह युवाओं का भविष्य खराब हुआ है उनके करियर के साथ खिलवाड़ किया गया है उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। लेकिन आवाज उठा कर हम अपनी मांग तो कर सकते हैं 

अभिजीत का कहना है कि मुझे अमेरिका से कई बेहतर जॉब मिली लेकिन मैंने ठुकरा दी क्योंकि मै अमेरिका से पढ़ाई भले ही कर रहा हूं  लेकिन भारत के युवाओं के करियर के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है मैं उसके लिए आवाज उठाऊंगा। अभिजीत का आगे कहना है कि मैं 6 जून को सुबह दिल्ली पहुंचूंगा और समर्थकों से अपील है कि सुबह एयरपोर्ट पहुंचे।

अभिजीत का आगे कहना है कि 6 जून को दिल्ली पहुंचने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से वह पुलिस से जंतर- मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति लेंगे। यानी कि अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर- मंतर पर 6 जून को प्रदर्शन करने जा रहे हैं अभिजीत दीपके का मकसद है कि वह पेपर लीक जैसे मामले को लेकर मुद्दा उठाने वाले हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।