अमित शाह संग ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया स्वदेशी सिस्टम, बिना नेटवर्क मिलेगा अलर्ट

अमित शाह संग ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया स्वदेशी सिस्टम, बिना नेटवर्क मिलेगा अलर्ट

गृहमंत्री अमित शाह संग ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम लॉन्च किया है इस सिस्टम से लोगों को आपदा से संबंधित जानकारी मिलेगी, इसकी खास बात यह है कि बिना नेटवर्क के जरिए आपदा से संबंधित मोबाइल पर अलर्ट घर बैठे मिलेगा। इस नई तकनीक को पीएम मोदी के नेतृत्व में  NDMA और DOT ने मिलकर C- DOT यह सिस्टम बनाया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा ” आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गृह मंत्री के मार्गदर्शन के आधार पर हमारे नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी  के साथ मिलकर दूरसंचार विभाग ने C- DOT के जरिए एक सेल ब्रॉडकास्टिंग सॉल्यूशन की शुरुआत की है। कभी भी देश में जब आपदा आए, हमारे 140 करोड़ जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानव संसाधन और टेक्नोलॉजी दोनों का संगम आज के दिन पर किया गया है।” 

सिंधिया ने C- DOT के बारे में बताते हुए कहा कि “C- DOT भारत की सबसे विशेष R&D भारत सरकार की कंपनी के द्वारा यह सेल ब्रॉडकास्टिंग सॉल्यूशन  के जरिए आज 21 भाषाओं में भारत का यह आत्मनिर्भर सॉल्यूशन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में और गृह मंत्री जी की अध्यक्षता में देश को समर्पित किया गया है। एक एक गांव तक, एक एक कस्बे तक, चाहे हिमालय की पहाड़ियां हों, चाहे समुद्र के तट हों, चाहे उत्तर पूर्वी क्षेत्र की ऊंचाइयों, हर जगह तक लोगों की जान और माल की सुरक्षा निश्चित करने के लिए यह सुविधा बहुत उपयोगी उपयोगी रहेगी। इस सुविधा के लिए ना फोन की डाटाबेस की जरूरत है, ना डाटा सिस्टम की जरूरत है और यह संपूर्ण रूप से ऑपरेटर अग्नॉस्टिक है। मतलब सारे टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एक साथ इस नेटवर्क पर जुड़ सकते हैं। 2G से 5G सभी टॉवर्स का इस्तेमाल यह सिस्टम करेगा और यह अंतरराष्ट्रीय मानक की एक सुविधा है।” 

सिंधिया ने आगे कहा “इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन  की CAP प्रोटोकॉल के आधार पर उन अंतरराष्ट्रीय मानकों को मद्देनजर रखते हुए यह सॉल्यूशन की नवाचार और आविष्कार भारत में की गई है। हमें पूर्ण विश्वास है दूरसंचार विभाग में कि इसका बहुत लाभ हमारे NDRF की संपूर्ण टीम जो अपनी जान को हथेली में डालकर लोगों की जान बचाने के लिए लग जाती है, बाढ़ के समय में, भूकंप के समय में, क्लाउड बर्स्ट  के समय में उनके लिए बहुत उपयोगी रहेगा और हर एक नागरिक के लिए भी बहुत सुविधाजनक रहेगा।”

Also Read

Top Stories
Related Post