जॉर्डन के युवराज ने पीएम मोदी को खुद ड्राइव कर ले जाकर जीता दिल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

जॉर्डन के युवराज ने पीएम मोदी को खुद ड्राइव कर ले जाकर जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं और जॉर्डन से सामने आई एक खास तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया है। जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने पीएम मोदी के प्रति विशेष सम्मान दिखाते हुए उन्हें खुद कार ड्राइव कर जॉर्डन म्यूज़ियम तक पहुंचाया। यह पल कूटनीति से आगे बढ़कर आपसी सम्मान और दोस्ती का प्रतीक बन गया।

खास बात यह है कि क्राउन प्रिंस अल हुसैन पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के सीधे वंशज माने जाते हैं। ऐसे प्रतिष्ठित शख्स का खुद गाड़ी चलाकर भारतीय प्रधानमंत्री को ले जाना जॉर्डन-भारत संबंधों की गहराई को दर्शाता है। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार, 15 दिसंबर को जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर देश पहुंचे। राजधानी अम्मान पहुंचने पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद अल हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में व्यापार, निवेश, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम विषय शामिल रहे।

Also Read

जॉर्डन यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अफ्रीकी देश इथियोपिया की ओर रवाना होंगे, जहां वह प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे। अपने विदेश दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री ओमान का भी दौरा करेंगे। यह यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीति और मित्र देशों के साथ मजबूत होते रिश्तों का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

Top Stories
Related Post