‘जॉली LLB 3’ का धमाकेदार आगाज: अक्षय- अरशद की जोड़ी ने बढ़ाया फैंस का क्रेज, एडवांस बुकिंग में करीब 2 करोड़ की कमाई

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

‘जॉली LLB 3’ का धमाकेदार आगाज: अक्षय- अरशद की जोड़ी ने बढ़ाया फैंस का क्रेज, एडवांस बुकिंग में करीब 2 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड में इस समय सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है ‘जॉली LLB 3’। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, दर्शकों को हंसी और रोमांच से भरपूर अनुभव मिलता है। अब इस फ्रेंचाइज़ी का तीसरा पार्ट 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एडवांस बुकिंग से ही मचाया धमाल

रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री में तगड़ी कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अब तक 62.58 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग की है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को जोड़ने के बाद यह आंकड़ा 1.99 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अब तक लगभग 19,723 टिकट बिक चुके हैं और 3497 शोज बुक हो चुके हैं।

फ्रेंचाइज़ी की खासियत

Also Read

‘जॉली LLB’ की शुरुआत 2013 में हुई थी, जिसमें अरशद वारसी और बमन ईरानी ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इसके बाद 2017 में ‘जॉली LLB 2’ रिलीज हुई, जिसमें अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार सफलता हासिल की।

तीसरे पार्ट में क्या खास?

अब तीसरे पार्ट में दर्शकों को डबल मजा मिलने वाला है क्योंकि इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही अपने-अपने ‘जॉली’ अवतार में कोर्टरूम ड्रामा करते नजर आएंगे। फिल्म में अमृता राव, हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

निर्देशन और प्रोडक्शन

फिल्म का निर्देशन और कहानी लेखन सुभाष कपूर ने किया है। जबकि इसके निर्माता आलोक जैन और अजित अंधारे हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि ‘जॉली LLB 3’ रिलीज के पहले वीकेंड में ही शानदार कमाई कर सकती है।

Top Stories
Related Post