जाह्नवी कपूर हर बार अपने फैशन गेम से फैंस को चौंका देती हैं। इस बार भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा लुक शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। काउगर्ल स्टाइल में जाह्नवी ने ग्लैमर और स्टाइल का ऐसा परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश किया कि उनकी तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गईं। ब्राउन कॉर्सेट, मेटैलिक शॉर्ट्स और काउबॉय बूट्स में जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि फैशन में भी ट्रेंडसेटर हैं।
स्ट्रैपलेस कॉर्सेट में नजर आईं Jhanvi Kapoor
काउगर्ल लुक में जाह्नवी ने ब्राउन स्ट्रैपलेस कॉर्सेट कैरी किया, जिसमें लेस-टाईअप डिटेल थी। यह फिटेड कॉर्सेट उनकी टोंड बॉडी को खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रहा था। स्ट्रक्चर्ड डिजाइन और earthy टोन ने उनके लुक को और ज्यादा क्लासी टच दिया।
मेटैलिक शॉर्ट्स और Cowboy Boots ने बढ़ाई शोभा
जाह्नवी ने कॉर्सेट के साथ मेटैलिक स्नेकस्किन प्रिंटेड शॉर्ट्स पहने। शॉर्ट्स की शाइन और कॉर्सेट की मैट फिनिश का कॉन्ट्रास्ट उनके पूरे स्टाइल को हाईलाइट कर रहा था। वहीं क्रीम कलर के नुकीले काउबॉय बूट्स ने उनके लुक को शार्प और काउगर्ल वाइब से भर दिया।
ब्रॉन्ज मेकअप और सिंपल एक्सेसरीज़
आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए जाह्नवी ने चंकी ब्रेसलेट पहना और बालों को मिड-पार्टिंग के साथ हल्का कर्ल करके खुला छोड़ा। ब्रॉन्ज बेस्ड मेकअप और न्यूड लिप्स ने उनके चेहरे को और ग्लैमरस टच दिया।
फिल्म प्रमोशन के बीच ग्लैमरस अंदाज
फिलहाल जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन्स में बिज़ी हैं। हर इवेंट में वह नए और एक्सपेरिमेंटल आउटफिट्स कैरी कर रही हैं। फैंस का कहना है कि उनका ये काउगर्ल लुक अब तक का सबसे हटके और बोल्ड स्टाइल स्टेटमेंट है।