अभिजीत दीपके के आंदोलन में लगे जय भीम के नारे

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

अभिजीत दीपके के आंदोलन में लगे जय भीम के नारे

6 जून वो तारीख जिसका भारत के युवाओं को बेसब्री से इंतजार था कॉकरोच जनता पार्टी ने पूर्व में जो घोषणा की थी उसके अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली आ चुके हैं दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके हाथ में डॉक्टर अंबेडकर की किताब थी अभिजीत दीपके के दिल्ली एयरपोर्ट आने से पहले बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे, वहां से अभिजीत जी के शांतिपूर्ण अनुसार आंदोलन के लिए अनुमति मिल गई है वह सीधा दिल्ली के जंतर- मंतर पर पहुंच चुके हैं और साथ ही जंतर- मंतर पर आंदोलन शुरू कर दिया है। सोनम वांगचुक ने बड़ा ऐलान किया है कि अगर सरकार अभिजीत दीपके को गिरफ्तार करेगी, तो वह 42 दिन का अनशन करेंगे।

बड़ी कगार में जंतर मंतर पर भारत का युवा पहुंच चुका है युवाओं के हाथ में अंबेडकर की किताब और दूसरे हाथ में झंडा है और साथ ही फूल है। इस आंदोलन का फूल दर्शा रहा है कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। इस आंदोलन में बैरिकेडिंग के साथ 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी  तैनात किए गए हैं और साथ ही 12 से ज्यादा आला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अभिजीत दीपक के साथ उनके समर्थकों ने जय – भीम के नारे लगाना शुरू कर दिया है यह मामल क्या मोड लेगा यह तो आगे का वक़्त ही बताएगा।