“ऐसा लग रहा है मैं भारत में खड़ा हूं”- नीदरलैंड में बोले मोदी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

"ऐसा लग रहा है मैं भारत में खड़ा हूं"- नीदरलैंड में बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा पर निकले। पहला दौरा यूएई का था इसके बाद आज उनका दूसरा दौरा जहां वह नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड पहुंचने के बाद मोदी ने वहां की संस्कृति जैसे नृत्य, गीत आदि देखा, वहां की संस्कृति की सराहना की और वहां के लोगों,पर्यावरण सभी कुछ देखते हुए उनके दिल से निकला “मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं भारत में खड़ा हूं।”

मोदी ने नीदरलैंड के माहौल की तारीख करते हुए कहा कि “इस माहौल को देखकर लग रहा है  द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप  बन गया है।यह दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग तो बदल सकता है। एड्रेस भी बदल सकता है। टाइम  जोन भी बदल सकता है। लेकिन मां भारती की संताने कहीं भी रहें। यह गर्मजोशी, यह वाइब्रेंस, लाइफ को सेलिब्रेट करने का जज्बा, यह हमारे हमेशा, हमेशा हमारे साथ रहता है।”

मोदी ने आगे कहा “2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। दशकों बाद भारत में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था। एक वो दिन था और एक आज का दिन है। कोटि-कोटि भारतवासियों का विश्वास मुझे ना रुकने देता है और ना थकने देता है। यह नॉनस्टॉप चले ही जा रहा है। साथियों, बहुत छोटी आयु से ही मैं देशभक्ति के रंग में रंग गया। आप ही मेरा परिवार बन गए। अहम से वयं का रास्ता चुन लिया और फिर तो आपका सुख ही मेरा सुख बन गया। आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया।”

Also Read

Top Stories
Related Post