सिडनी के बांडी बीच पर दो बंदूकधारियों ने कम से कम 11 लोगों की गोली मारकर जान ले ली इसे आतंकवादी हमला घोषित किया गया। एकको गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे को बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया, संयुक्त अरब अमीरात में एक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के इतर अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध की हालत गंभीर है। एक बड़ा आपातकालीन बचाव अभियान चल रहा है, जिसमें घायलों को एम्बुलेंस में लादा जा रहा है। जिसमे दो पुलिस अधिकारी सहित 29 लोग घायल हुए हैं।
हनुक्का बाय द सी
“यह हमला सिडनी के यहूदी समुदाय को निशाना बना केप्लान किया गया था।” इस्तेमाल किए गए हथियारों और निशाना बनाए गए आयोजनके कारण इस नरसंहार को आतंकवादी हमला घोषित किया गया है। सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर “हनुक्का बाय द सी” नामक त्योहार मनाने के लिए इकखट्टे हुए थे लकी कुछ लोगों के लिए यह उनका आखिरी त्योहार था
भारत में इजरायली दूतावास ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,
“हम यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान सिडनी के बॉन्डीबीच पर हुए भयावह हमले की कड़ी निंदा करते हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। जो लोग ‘इंतिफादा का वैश्विककरण’ करने का आह्वान कर रहे हैं, वे वास्तव में वैश्विक स्तर पर निर्दोष यहूदियों की हत्या का आह्वान कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।”
फ्रांस और ब्रिटेन ने भी संवेदना व्यक्त की
फ्रांस और ब्रिटेन ने भी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की जिसमे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, “सिडनी में हनुक्का मनाने के लिए एकत्रित परिवारों पर एक यहूदी-विरोधी आतंकवादी हमला हुआ। पीड़ितों, घायलों और उनके प्रियजनों के प्रति फ्रांस अपनी संवेदना व्यक्त करता है। हम ऑस्ट्रेलियाई लोगों के दर्द में शामिल हैं और यहूदी-विरोधी घृणा के खिलाफ अथक संघर्ष जारी रखेंगे, जो हमें सभी को चोट पहुंचाती है, चाहे वह कहीं भी हो।”