टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस नताशा स्टैंकोविक से तलाक और सिंगर जस्मिन वालिया से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम दिल्ली की मॉडल और योगा इंस्ट्रक्टर माहीका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।
कैसे शुरू हुई चर्चा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक थ्रेड में माहीका की सेल्फी वायरल हुई, जिसके बैकग्राउंड में एक पुरुष आकृति दिखाई दी। फैंस ने दावा किया कि यह शख्स हार्दिक पंड्या हो सकते हैं। इसके अलावा माहीका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ पर लिखे 33 नंबर की तस्वीर साझा की, जो हार्दिक के जर्सी नंबर से मेल खाता है।
कौन हैं माहीका शर्मा?
दिल्ली की रहने वाली 24 वर्षीय माहीका शर्मा एक मॉडल और योगा इंस्ट्रक्टर हैं। वह मनीष मल्होत्रा और तरुण तहिलियानी जैसे मशहूर डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। उन्हें बीते साल इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है। माहीका एले मैगजीन इंडियन मॉडल ऑफ द ईयर भी रह चुकी हैं।
मॉडलिंग के अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज़ और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी नजर आ चुकी हैं।
हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ
हार्दिक पंड्या ने मई 2020 में नताशा स्टैंकोविक से शादी की थी और फरवरी 2023 में दोनों ने हिंदू व क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दोबारा शादी की। हालांकि, जुलाई 2024 में कपल ने अलग होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद उनका नाम मॉडल जस्मिन वालिया के साथ जुड़ा, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला। अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि हार्दिक की जिंदगी में माहीका शर्मा नई एंट्री बन चुकी हैं।