ग्वालियर में भी आज वैलेंटाइन-डे के मौके पर हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ग्वालियर शहर में रैली निकालकर पार्क और पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाथों में डंडे लेकर पार्कों में नारेबाजी कर रहे हैं।
हिंदू संगठन के विरोध को देखते हुए आज पार्क में भी कपल नजर नहीं आए। उधर संगठन के विरोध को देखते हुए पार्कों में पुलिस सुरक्षा के लिए मौजूद रहा। ग्वालियर में इटालियन गार्डन, गांधी पार्क, अंबेडकर पार्क सहित अन्य स्थानों पर संगठन के कार्यकर्ता रैली निकाल कर पहुंचे।
हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं का कहना है कि विदेशी संस्कृति का वैलेंटाइन डे किसी हाल में नहीं मानने देंगे। उधर पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह के उपद्रव को देखते हुए सभी पार्क और अन्य स्थानों पर कड़ी चौकसी की गई है।