ग्वालियर में सड़क न बनने से नाराज भाजपा की सीनियर पार्षद अपर्णा पाटील ने आज सड़क के गड्ढे पर ही बैठ कर धरना दे दिया। यह धरना अपर्णा पाटील ने कांग्रेसशासित नगर निगम और अफसरों के खिलाफ किया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस शासित नगर निगम और अधिकारियों की वजह से यह सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही चल रही है और सड़क निर्माण का काम शुरू भी नहीं हुआ है।
ग्वालियर के बसंत विहार इलाके के रोड निर्माण के लिए पार्षद अपर्णा पाटिल पिछले एक साल से संघर्ष लर रही थी, जिसके बाद काफी पहले इस रोड का टेंडर और वर्क आर्डर हो चुका है, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, जिसके चलते बसंत विहार इलाके की इस रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लोग काफी परेशान है। अपर्णा पाटील का कहना है कि जल्द ही रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो फिर आने वाले समय में वह ऐतिहासिक आंदोलन करने को मजबूर होगी।