बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी गूंजदार वापसी करने जा रहे हैं। “गदर 2” की ऐतिहासिक सफलता और “बॉर्डर 2” के ऐलान के बाद अब सनी देओल ने अपनी नई फिल्म “गबरू” (Gabru) की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि यह फिल्म 13 मार्च 2026, यानी होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
68वां जन्मदिन मना रहे सनी देओल ने अपने फैंस को इस मौके पर एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म “गबरू” का फर्स्ट ग्लिम्प्स वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में लिखा है –
“पॉवर वो नहीं जो आप दिखाते हैं, वो है जो आप करते हैं…”
इसके साथ सनी देओल का नाम बड़े अक्षरों में उभरता है – “Sunnny Deol as Gabru”
सनी देओल ने लिखा दिल को छू लेने वाला मैसेज
वीडियो के साथ सनी देओल ने कैप्शन में लिखा – “ताकत वो नहीं है जो आप दिखाते हैं, ताकत वो है जो आप करते हैं! आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। यहां आप सभी के लिए कुछ है, जो इंतजार कर रहे थे — ‘गबरू’, सिनेमाघरों में 13 मार्च 2026! साहस, विवेक और करुणा की कहानी… मेरे दिल से, दुनिया के लिए।” फैंस इस पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, “अब फिर से बॉक्स ऑफिस गूंजेगा सनी पा जी की दहाड़ से!”
“गबरू” में सनी का नया अवतार
“गदर 2” में एक जाट के रूप में देशभक्ति और भावनाओं का अनोखा मिश्रण दिखाने के बाद, और “बॉर्डर 2” में एक फौजी के किरदार में नजर आने वाले सनी अब “गबरू” में एक नए अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म के टाइटल से ही साफ है कि इसमें देसी जोश, ताकत और जज्बे का ज़बरदस्त संगम देखने को मिलेगा।
सनी देओल की बैक-टू-बैक बिग बजट फिल्में
सनी देओल इस वक्त एक बेहद व्यस्त शेड्यूल में हैं। वह फिलहाल राजकुमार संतोषी की फिल्म “लाहौर 1947” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा और अली फज़ल भी नज़र आने वाले हैं। वहीं, 22 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही “बॉर्डर 2” को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
फैंस बोले — “2026 होगा सनी देओल के नाम!”
सनी देओल की लगातार एक्शन और देशभक्ति से भरी फिल्मों की झड़ी देखकर फैंस कह रहे हैं कि 2026 पूरी तरह सनी देओल का साल होगा। गदर 2” ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, अब “बॉर्डर 2” और “गबरू” से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।