फिरहाद  हकीम ने कोलकाता पोर्ट में शुरू किया अपना प्रचार प्रसार

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

फिरहाद  हकीम ने कोलकाता पोर्ट में शुरू किया अपना प्रचार प्रसार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राज्य विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारीयां शुरू हो गई है पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट के TMC उम्मीदवार फरहाद हकीम ने अपने प्रचार प्रसार के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया। फिरहाद हकीम कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान में विधायक और कोलकाता नगर निगम के मेयर है। 

फिरहाद हकीम ने अपने प्रचार प्रसार के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाते हुए कहा कि “ऐसा लग रहा है मैं अपने घर में आया हूं यहां पर मैं रेगुलर आता हूं हमारे टीम यहां 24 ×7 सर्विस देती है  हम सब मिलकर यहां सेवा का काम करते हैं किसी को अस्पताल का काम कराया, किसी के पास बुक नहीं है जैसी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। लोगों से रेगुलर इंटरेक्शन भी रखते हैं पोर्ट के समय जब मैं आता हूं तब लोग मुझे खुशी से रिसीव करते हैं और प्यार से कहते हैं कोई चिंता नहीं है।”

फिरहाद हकीम ने आगे कहां की “राजनीति में घृणा बहुत गलत है। आप किसी समुदाय के ऊपर घृणा नहीं कर सकते। पहले मुसलमान के ऊपर घृणा , अब सीखों  के ऊपर घृणा है घृणा से राजनीति नहीं चलती। डिवाइड एंड रूल नहीं होता, सबको जोड़ना पड़ता है। बंगाल हमारे चैतन्य की जगह है यह प्रेम की जगह है, आनंद की जगह है, यहां पर घृणा नहीं चलता। जो भी समुदाय के ऊपर घृणा करेगा, वह राजनीति में टिक नहीं पाएगा।”

Also Read

Top Stories
Related Post