ग्वालियर में दिनदहाड़े बदमाशों के हुए हौसले बुलंद, दिया लूट की वारदात को अंजाम

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में दिनदहाड़े बदमाशों के हुए हौसले बुलंद, दिया लूट की वारदात को अंजाम

ग्वालियर |  ग्वालियर में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने स्कूटी के जरिए 10 तोला सोना लेकर फरार हो गए, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी हुआ सोना करीबन 15 लाख रुपए का है। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है बहोड़ापुर थाना पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज कर जांच में छुट्टी हुई है।

दअरसल पुरानी छावनी क्षेत्र की रहने वाली युवती 25 साल की शेजू सिकरवार शुक्रवार को एक फाइनेंस कंपनी से दूसरी कंपनी में सोना गिरवी रखने जा रही थी। पुलिस को दी शिकायत में शेजू ने बताया कि वह CAPRI लोन बैंक से अपना 10 तोला सोना छुड़वाकर IIFL लोन में गिरवी रखने के लिए निकली थी। जैसे ही वह बहोड़ापुर तिराहे पर पहुंची पीछे से स्कूटी सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से सोने से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 

पीड़िता के मुताबिक 10 तोला सोना उसका और उसकी मां का था। लूटे गए सोने की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगाले तो स्कूटी सवार दोनों बदमाश कैमरे में भागते कैद हो गए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि वारदात के बाद बदमाश तेज रफ्तार से भागे है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

पुलिस को आशंका है कि रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Post