ग्वालियर के डबरा में आज नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के द्वारा कराया जा रहा था जिसकी आज कलश यात्रा डबरा के स्टेडियम ग्राउंड से निकलनी थी इस दौरान महिलाएं एकत्रित हो गई और गेट खोलने के दौरान अचानक महिलाओं में भगदड़ मच गई जिसमें 7 महिलाएं गंभीर घायल और एक 3 साल की मासूम प्राची घायल हो गई। इनमे एक महिला की मौत हो गई।
तीन घायलों को ग्वालियर भेजा गया, एक महिला जयारोग्य में भर्ती है वहीं एक महिला और एक बच्चा निजी अस्पताल में इलाजरत है। इन तीनो की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगा रहे है और श्रद्धालु व्यवस्था की कमी पर सवाल उठा रहे हैं
पुलिस का कहना है की कलश यात्रा के पहले कलश लेने के दौरान एक महिलाओं के समूह में भगदड़ मची थी जिसके चलते ये घटनाक्रम हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है