बिग बॉस 19 फिनाले स्पेशल: कौन बना सीज़न 1 से 18 तक का रनर-अप? पूरी लिस्ट और दिलचस्प सफ़र यहां पढ़ें 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

कौन बना सीज़न 1 से 18 तक का रनर-अप?

बिग बॉस 19 अब अपने बेहद रोमांचक ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस बार ट्रॉफी जीतने की जंग टॉप 5 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, फरहाना भट, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल और आमाल मलिक के बीच फंस चुकी है। वोटिंग लाइन्स खुलने के बाद दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ी को जिताने में भरपूर कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस में अक्सर विजेता सुर्खियां बटोरता है, लेकिन पहले रनर-अप का सफर भी हमेशा उतना ही दमदार रहा है। कई बार फिनाले में कुछ ही वोटों का फ़र्क लाखों दर्शकों को हैरान कर देता है। ऐसे कई चेहरे हुए हैं जिन्होंने ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन शो ख़त्म होते ही देशभर में उनकी लोकप्रियता आसमान छू गई।

इमोशनल एलिमिनेशन, आख़िरी मिनट के ट्विस्ट और पल भर में बदलती जनता की पसंद रनर-अप का सफर हमेशा चर्चा में रहता है। इस लेख में जानें बिग बॉस के सीज़न 1 से 18 तक के सभी रनर-अप, जिन्होंने जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी ट्रॉफी को हाथों से फिसलते देखा।

बिग बॉस के सभी सीज़न के रनर-अप

सीज़नरनर-अप नाम 
सीज़न 1कैरोल ग्रेसियस
सीज़न 2राजा चौधरी
सीज़न 3प्रवेश राणा
सीज़न 4द ग्रेट खली
सीज़न 5महक चहल
सीज़न 6इमाम सिद्दीकी
सीज़न 7तनीषा मुखर्जी
सीज़न 8करिश्मा तन्ना
सीज़न 9ऋषभ सिन्हा
सीज़न 10 बानी जे 
सीज़न 11हिना खान
सीज़न 12एस. श्रीसंत
सीज़न 13आसिम रियाज़
सीज़न 14राहुल वैद्य
सीज़न 15प्रतीक सेहजपाल
सीज़न 16शिव ठाकरे
सीज़न 17अभिषेक कुमार
सीज़न 18विवियन डीसेना
सीज़न 19   ?

अब किसके सिर सजेगा ताज?

बिग बॉस 19 का फिनाले अब बेहद नजदीक है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड लगातार बदल रहे हैं। हर कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने के लिए अब तक की सबसे कड़ी टक्कर दे रहा है। दर्शकों के मन में अब सिर्फ दो सवाल हैं इस बार विनर कौन बनेगा? और पहला रनर-अप कौन होगा?

Also Read

Top Stories
Related Post