अंगूरी भाभी का सेंसेसेशनल कमबैक! भाभी जी के नए सीजन में खतरनाक ट्विस्ट”

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

अंगूरी भाभी का सेंसेसेशनल कमबैक!

भाभी जी घर पर हैं 2.O


टीवी की दुनिया का स्टार शो भाभी जी घर पर हैं 2.O अपनी धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। पिछले दिनों इस शो की एक्ट्रेस सोम्या टंडन अपने धुरंधर के किरदार को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं। अब इसी शो की एक और भाभी जी शिल्पा शिंदा (अंगूरी भाभी) अपने पुराने और शानदार किरदार में वापसी कर रही हैं। फैन्स भी उनकी वापसी से काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही शो का प्रोमो सामने आया है और इसमें होठ दबाए हॉरर अंदाज में अंगूरी भाभी सामने आती हैं।जिसने लोगों का उत्साह ओर बड़ा दिया है

भाभी जी मे दिखी स्त्री की झलक


शनिवार को शो का प्रोमो रिलीज हुआ जिसमें शो कहानी में नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा है। भाभीजी घर पर हैं 2.0′ में शिल्पा शिंदे को अंगूरी भाभी के असली किरदार और अपने मशहूर डायलॉग ‘सही पकड़े हैं’ के साथ लौट आई हैं। इस बार कहानी रहस्यमय कस्बे घूंघटगंज में घटित होती है। प्रोमो में हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ की झलक दिखाई गई है, जिसमें लंबे घूंघट वाली स्त्री की मूर्ति नजर आती है।पर ये स्त्री कल नहीं आएगी । परंपरा और रहस्य के मिश्रण वाले इस शहर के हर कोने में रहस्य छिपे हुए हैं। तिवारी, अंगूरी, अनीता और विभूति को घुंघटगंज के निवासियों के साथ अशांति, अजीब और प्रफुल्लित करने वाली बातचीत का सामना करना पड़ता है। प्रोमो को साझा करते हुए, निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, घूंघटगंज की गलियों से घूंघट उठाके, आ रही हैं असली से भी असली भाभीजी हंसी का तड़का लगाएं। सही पकड़े हैं।

क्यों छोड़ा? शिल्पा शिंदे ने ‘भाभीजी घर पर हैं ?

शिल्पा शिंदे ने निर्माताओं के साथ मतभेदों और मानसिक उत्पीड़न के कारण ‘भाभीजी घर पर हैं!’ छोड़ दिया था। उनका कहना था कि निर्माता उन पर एक ऐसा अनुबंध साइन करने का दबाव डाल रहे थे जिससे उन्हें अन्य शो करने से रोका जा रहा था। उन पर गैर-पेशेवर व्यवहार का आरोप भी लगा, जिसके चलते विवाद और कानूनी लड़ाई शुरू हुई। इसके बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया और उनकी जगह शुभांगी अत्रे को ले लिया गया।

जाने इसकी लोकप्रियता के बारे मे

लोकप्रिय शो जो भारत के हर घर मे चलने वाले शो मे से एक है भाभीजी घर पर हैं! कानपुर के दो पड़ोसी परिवारों, तिवारी और मिश्रा, के इर्द-गिर्द घूमता एक लोकप्रिय भारतीय सिटकॉम है, जिसमें दोनों पति (मनमोहन तिवारी और विभूति नारायण मिश्रा) एक-दूसरे की पत्नियों (अंगूरी और अनीता) को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। इसके परिणामस्वरूप एक अजीब और हास्यास्पद स्थिति बनती है जो की लोगों को बहुत भाता है ये एक पारिवारिक कार्यकरम है। 

Also Read

Top Stories
Related Post