व्हील ऑफ फॉर्चून शो में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार होस्ट करते हुए नजर आए, साथ ही करिश्मा कपूर को शो में मोनी रॉय और अनु मलिक के साथ शो में शामिल करते हुए देखा। वही इस शो में अक्षय कुमार ने अपनी पहली हीरोइन के बारे में बात कही।
अक्षय कुमार ने अपनी पहली हीरोइन के बारे में क्या कहा ?
अक्षय कुमार ने अपनी पहली हीरोइन के बारे में कहा कि करिश्मा उनकी पहली हीरोइन है मैंने उनके साथ अपनी पहली फिल्म की है वह बहुत खूबसूरत है उनके साथ मैंने अपना पहला गाना किया था जिस पर करिश्मा ने अक्षय कुमार को बड़े प्यार से थैंक्यू कहा।
अक्षय ने करिश्मा से मजाक में कहा बांद्रा की हर बिल्डिंग के अंदर उनके फ्लैट है जिस पर करिश्मा ने जवाब देते हुए कहा कि आप तो पूरे जुहू के मालिक हैं।
अक्षय की पहली फिल्म
अक्षय की पहली फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी जिसका नाम दीदार था इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर ने लीड रोल निभाया था इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रमोद चक्रवर्ती थे इस फिल्म में अनुपम खेर, लक्ष्मीकांत बेरड़े, तनुजा, दन धनोओ, राजीव वर्मा, विजू खोटे ने अहम किरदार निभाया है