ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, फर्जी तस्वीरों के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, फर्जी तस्वीरों के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिना अनुमति उनकी तस्वीरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने याचिका दायर कर अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।

AI-जनरेटेड तस्वीरों से बिक्री का आरोप

याचिका में कहा गया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की अवास्तविक और छेड़छाड़ की गई अंतरंग तस्वीरों का इस्तेमाल कप, मग और अन्य उत्पादों की बिक्री में किया जा रहा है। ऐश्वर्या ने अदालत को बताया कि ये तस्वीरें असली नहीं हैं, बल्कि AI-जनरेटेड हैं।

अदालत से सुरक्षा की मांग

Also Read

अभिनेत्री का कहना है कि ऐसे मामलों में उनकी निजी छवि और गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने अदालत से अपील की है कि इस तरह के फर्जी कंटेंट पर रोक लगाई जाए और उनके व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

Top Stories
Related Post