भारत का यह मिशन एक नई क्रांतिकारी लेकर आ रहा है अग्निकुल कोसमॉस और नीवक्लाउड की साझेदारी से भारत का पहला स्पेस AI डेटा सेंटर स्पेस मे लांच होने जा रहा है । इस तरह का डेटा सेंटर अंतरिक्ष में किसी भी देश ने ऑपरेट नहीं किया है। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है यह मिशन भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियों जैसे ऐलन मास्क जैसे दिग्गजों को टक्कर देने वाला है। बताया जा रहा है कि इसकी तैयारी अंतिम चरण में है
कब होगा लॉन्च ?
भारत का पहला स्पेस AI डेटा सेंटर 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। अग्निकुल कोसमॉस और नीवक्लाउड इसे 3D-प्रिंटेड रॉकेट के जरिए लो अर्थ ऑर्बिट में भेजेंगे और इसकी ऊंचाई 250 किलोमीटर है।
भारत की दो दिग्गज कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट को साकार किया है जिसका नाम है अग्निकुल कॉसमॉस और नीवक्लाउड। इनकी जुगलबंदी से डेटा सेंटर को कम खर्चे में अंतरिक्ष तक पहुंचा जाएगा। इस पूरे सिस्टम को एक छोटे मॉड्यूल की तरह भी डिजाइन किया गया है जिससे डेटा स्टोरेज और सर्वर के लिए मशीन उपलब्ध होगी।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह टेस्ट 2026 में सफल रहता है तो भारत अंतरिक्ष में AI सेवाएं देने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इसका डाटा प्रोसेसिंग 6 गुना ज्यादा तेज होगा और यह बाढ़, भूकंप जैसी आपदाओं से सुरक्षित रहेगा।