केमिकल और सर्जिकल गोदाम के खतरे से एक चिंगारी से दहला पूरा अपार्टमेंट

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

केमिकल और सर्जिकल गोदाम के खतरे से एक चिंगारी से दहला पूरा अपार्टमेंट

ग्वालियर शहर में रहस्य इलाकों में केमिकल, सर्जिकल के गोदाम चल रहे हैं। उसी बीच खुर्जा वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट में आग लग गई। अपार्टमेंट में करीब 20 परिवार रहते हैं। अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर पर तीन बड़े गोदाम है। एक सर्जिकल दवाई का गोदाम है, एक पेंट-केमिकल का गोदाम है तो वही एक और अन्य गोदाम है। इन्हीं गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी जिसे देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही पूरे अपार्टमेंट में धुंआ भर गया है जिससे यहां रहने वाले 20 परिवार के करीब 50 लोग फंस गए, सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने मकान के अंदर फंसे परिवारों को निकाला और साथ ही नगर निगम और पुलिस को भी खबर दी। नगर निगम की लगभग आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान की घटना स्थल पर पहुंची। कलेक्टर को देख राजश्री अपार्टमेंट के निवासियों में कलेक्टर से शिकायत की। इन लोगों ने कलेक्टर को बताया कि कई सालों से गोदाम की हटाने के लिए शिकायत कर रहे हैं लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने उनकी नही सुनी। कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। साथी जरूरी होने पर FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

Top Stories
Related Post