राजधानी दिल्ली से दिल जला देने वाली खबर सामने आई है दिल्ली के मालवीय नगर में मौजूद लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और मिकासा इन होटल में विकराल रूप से आग लग गई, जिसमे कम से कम 20 लोगों की जान जाने की पुष्टी हुई है। और लगभग 16 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ने से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों को एआईआईएमएस, सफदरगंज , मैथ्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस मामले में रेस्क्यू टीम में लगभग 40 से 45 लोगों को बचा लिया है सूत्रों के अनुसार पता चला है कि आग से झुलसे लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है वह ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे है।
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन लोगों का कहना है कि जहां आग लगी है वह 5 मंजिला बिल्डिंग थी आग सबसे पहले रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगे जिससे छोटी सी चिंगारी आग की लपटों में बदल गई, आग की लपटों ने पूरी 5 मंजिला बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वहां मौजूद लोग फंस गए। यह मामला आज सुबह करीब 8:45 पर हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। इस आग ने कुछ लोगों के परिवार नष्ट करती है और अभी भी कुछ लोग जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे। पुलिस ने मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया और साथ ही आग लगने के कारणो का पता लग रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में दुख व्यक्त किया। मोदी का कहना है कि सरकारी प्रतिक्रिया के हिसाब से मृतकों के परिवार को₹200000 दिए जाएंगे, वहीं घायलों को 50000 एक्स ग्रेशिया दिया जाएगा।

