ग्वालियर के निजी अस्पताल में महिला कर्मी से दुष्कर्म, ठेकेदार फरार

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर के निजी अस्पताल में महिला कर्मी से दुष्कर्म, ठेकेदार फरार

ग्वालियर (मध्य प्रदेश)।

शहर के एक निजी अस्पताल में महिला सफाईकर्मी के साथ ठेकेदार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाटीपुर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

तीसरी मंजिल पर किया दुष्कर्म

थाटीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने बताया कि सफाई ठेकेदार अजय वाल्मीकि ने उसे कुम्हरपुरा स्थित अनंत हॉस्पिटल में काम पर लगाया था। 27 अगस्त को वह पहली बार काम पर पहुंची। दोपहर में अजय महिला को तीसरी मंजिल पर सफाई करने भेजा। यह जगह सुनसान थी।

महिला का आरोप है कि अजय वहां पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने सैलरी बढ़ाने का लालच देकर जबरन संबंध बनाने की बात कही। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

FIR  हुई दर्ज, आरोपी की तलाश जारी 

घटना से डरी-सहमी महिला घर लौट आई और कुछ दिन तक चुप रही। जब उसका पति कारण जानने लगा, तो उसने रोते हुए पूरा सच बताया। इसके बाद दोनों थाटीपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी अजय वाल्मीकि के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।