अमरनाथ श्रद्धालु के लिए खुशखबरी आई है। जो श्रद्धालु हर साल अमरनाथ यात्रा की पवित्र गुफा का इंतजार करते हैं। उनके लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड में बड़ी घोषणा की है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की घोषणा के मुताबिक 2026 में 3 जुलाई से यात्रा शुरू हो रही है। श्राइन बोर्ड की घोषणा के मुताबिक श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कब से कब तक चलेगी अमरनाथ यात्रा 2026?
अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है इन तारीखों का ऐलान अमरनाथ साइन बोर्ड की घोषणा के मुताबिक हुआ है जो हर वर्ष तारीखों का ऐलान करती है और इस वर्ष में अमरनाथ श्राइन बोर्ड 2026 की तारीख एक बार फिर पास और सामने आ गई है। ग़ौरतलब है कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार 2026 की यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 बताई गई है यानी 2026 में अमरनाथ यात्रा 57 दिनों तक चलेगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
1. अमरनाथ यात्रा 2026 के रजिस्ट्रेशन अप्रैल से चालू हो गए हैं जिसके लिए युवक / युवती का पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर कार्ड/ पासपोर्ट पुणे बेहद जरूरी है
2. अमरनाथ यात्रा जाने से पहले कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाएं। ग़ौरतलब है कि 13 से 70 साल के ही लोग अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं।
3. रजिस्ट्रेशन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
2026 में अमरनाथ यात्रा जाने की योजना तो बना ली है लेकिन सवाल तो यह उठता है की योजना बनाने से अमरनाथ यात्रा नहीं कर सकते उसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी है। ग़ौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 2026 के रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2026 से ही शुरू हो चुके हैं इसका मतलब साफ है की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 महीने पहले से ही शुरू हो चुकी है लेकिन अभी भी जिसका मन अमरनाथ यात्रा करने का है उनको घबराने की कोई जरूरत नहीं है उसके लिए अभी भी रजिस्ट्रेशन चालू है।
आपको बता दे अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हो रहे हैं जिन श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ रही हो, तो वे ऑफलाइन जाकर अपना रजिस्ट्रेशन भर सकते हैं और जिन लोगों को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भरने में दिक्कत आ रही हो , वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जाने यहां
1. अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाएं।
2. रजिस्ट्रेशन क्षेत्र में रजिस्टर पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन में दिए गए विवरण को भरे।
4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 150 रुपए फीस लगेगी।
5. फीस के साथ आवेदक को सबमिट करें, ओटीपी वेरीफाई करें और आखरी में अपना यात्रा परमिट डाउनलोड कर ले।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें यहां
अमरनाथ यात्रा की ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बैंकों की शाखाओं जैसे एसबीआई, पीएनबी, आइसीआइसीआइ बैंक आदि में जाकर होगी। रजिस्ट्रेशन में दी गई विवरण को भरे। विवरण भरने के बाद, रजिस्ट्रेशन को सबमिट करें, ओटीपी वेरीफाई करें और फिर यात्रा परमिट अपने पास रखें।
