हरियाणा | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अफसरों ने मिलकर कैंसर पीड़ित युवक के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले को अंजाम दिया 2 ASI और होमगार्ड ने साथ मिलकर। यह घटना 17 जून 2026 की रात की बताई जा रही है। यह मामला सामने आने के पुलिस विभाग की हरकतों पर सवाल उठ रहे रहे हैं।
जानें पूरा मामल
दरअसल हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा थाने में एक कैंसर पीड़ित युवक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि युवक 30 वर्षीय, बोन कैंसर से पीड़ित है पीड़ित का कहना है कि वह दो पहिया वाहन से नाके से गुज़र रहा था। नाके पर ही 112 नंबर गाड़ी पीछे से आई और मुझे रोका, पुलिस वालों ने मुझे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया और थाने ले गए। थाने ले जाकर पहले मेरे साथ बदतमीजी की उसके बाद मेरे साथ रेप किया।
युवक ने आगे कहा की पुलिस वालों ने मेरे साथ जोर- जबरदस्ती की, मेरे पैर खोलें और कहा “तुम्हारे पैर तो लड़की जैसे हैं”। मेरे साथ दुष्कर्म किया इतना ही नहीं थाने के कमरा नंबर चार ले जाकर बुरी तरह पीटा। फिलहाल पीड़ित का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत अस्थिर बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा पीड़ित को पुलिस सुरक्षा दी गई है।
आरोपी की पहचान
इस मामले को अंजाम दिया है तीन लोगों ने मिलकर, जिसमें 2 ASI और एक होमगार्ड शामिल है। आरोपी की पहचान ASI संजीव कुमार, ASI राजेंद्र कुमार होमगार्ड सुमित कुमार शामिल है।
पुलिस का एक्शन
इस मामले में लाडवा थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को गठित किया गया , जिसमें तीनों आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें साफ तौर पर 2 ASI और 1 होमगार्ड आरोपी निकले। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है और आगे की जांच की जा रही है।
