तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

बिहार | बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के पटना स्थित सरकारी आवास से चोरी का मामला सामने आया है चोरी की वारदात 22 जून सोमवार को हुई, जिसके बाद तेज प्रताप ने 23 जून यानी मंगलवार को सचिवालय थाने में FIR कराई है। इस मामले में तेज प्रताप का शक निजी सहायक मोतीलाल राय पर जा रहा है शिकायत में तेज प्रताप ने मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है। 

जानें पूरा मामल 

दरअसल बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के पटना स्थित सरकारी आवास पर चोरी हुई है इस मामले में में तेज प्रताप का कीमती सामान चोरी हो गया है चोरों ने 22 जून 2026 यानि सोमवार को इस घटना को अंजाम दिया, जिसमें ऐसा माना जा रहा है कि लाखों की चोरी हुई है इस मामले में तेज प्रताप ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है तेज प्रताप ने मामले को बिहार स्थित सचिवालय थाने में FIR दर्ज कराई है जिसमें निजी सहायक मोतीलाल राय पर सीधा आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल और लोकेशन ट्रेस करना तलाश शुरू कर दी है जिससे आरोपी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। 

क्या-क्या हुआ चोरी?

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के मुताबिक बिहार के सरकारी आवास से 20 लाख रुपए कैश, 2 तोला सोने की चेन, 1 अंगूठी, 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स, 1 आईपैड, 1 मैकबुक, 1 लेनेवो लैपटॉप , दो हार्ड डिस्क, 4 पेन ड्राइव और अन्य कीमती सामान सहित लाखों की चोरी हुई है। तेज प्रताप यादव के आवास पर यह पहली चोरी की घटना नहीं है बल्कि पूर्व में 2022 में उनके आवास से पहले भी चोरी हो चुकी थी।

Related Post