लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

लखनऊ की कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप 

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने वहां मौजूद विद्यार्थियों  और अन्य लोगों के बीच अफरा- तफरी मचा दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूत्र के अनुसार पता चला है कि आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, रेस्क्यू टीम ने जी- जान लगाकर काफी घंटो के बाद आग पर काबू पा लिया।

लखनऊ के अलीगंज में लोक सेवा आयोग के पीछे चल रहे एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर भीषण आग लग गई !!!

जमीन पर बनी दुकान में आग लगने के बाद धुआं ऊपर की मंजिल में फैल गया, जिससे क्लास ले रहे छात्र भीतर ही फंस गए।

अपनी जान बचाने के लिए बच्चों को दो मंजिला इमारत की छत और संकरे छज्जे से… pic.twitter.com/JwJLzATXMs— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) June 22, 2026

आग की लपटे चिंगारी से निकली जिसने पूरी कोचिंग सेंटर को चपेट में ले लिया, आग लगने की वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जब यह आग लगी तब काफी बच्चे कोचिंग सेंटर के अंदर पढ़ रहे थे काफी बच्चे आग की घटना सुनते ही और आग की दुर्गंध आने पर कोचिंग सेंटर से बाहर निकलने लगे, लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि वहां मौजूद कम से कम 10 से 12 लोग फंस गए। आग की लपटों में वहां मौजूद लोग भागे और साथ ही कुछ लोगों ने बालकनी से खुदकर अपनी जान बचाई। जान बचाते समय कुछ लोगों को गंभीर चोट आई, जिन्हें पास के नीचे अस्पताल में भर्ती कराया गया है रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्टि हुई है कि इस मामले में चार लोगों की मौत हो गई है। 

इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों से इस पूरे मामले पर तुरंत संज्ञान लेने को कहा गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घायलों का त्वरित इलाज हो, जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की और परिवार वालों को मदद का आश्वासन दिया।

Related Post