हरिद्वार | घर की पानी टंकी में अगर एक छोटा सा कीड़ा भी मिल जाए तो हलचल मच जाती है। लेकिन यहां तो घर की पानी की टंकी में जहरीले सांप मिले और यहां एक सांप नहीं था बल्कि सांपों के 27 छोटे-छोटे बच्चे थे जब यह मालूम हुआ घर में ही नहीं बल्कि ग्रामीण में भी हलचल मच गई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
हरिद्वार जिले के सराय गांव में एक निजी परिवार के आंगन में पानी की टंकी बनी हुई थी उस पानी की टंकी को साफ करने या फिर चेक करने के लिए परिवार में मौजूद एक सदस्य पानी टंकी को देखने के लिए गया, तो देखा की पानी की टंकी में 27 सांप के छोटे बच्चे मौजूद है उसे पानी की टंकी में सांप तैरते हुए और घूमते हुए नजर आ रहे थे परिवार वालों को जब यह पता चला परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई।
परिवार वालों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम सराय गांव पहुंची और तालाब में मौजूद 27 सांपों के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग में उन छोटे-छोटे बच्चों को उनके सही स्थान पर यानी प्राकृतिक आवास पर जंगल में छोड़ दिया। गनीमत रही की परिवार वालों को कुछ नहीं हुआ और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

