देशभर में महंगाई का असर देखने को मिल रहा है महंगाई का बढ़ता असर पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से दिख रहा है। इन बढ़ती कीमतों की वजह से लोअर क्लास और मिडिल क्लास पिस रहा है। बजट की बात करें तो रसोई से लेकर सफर तक महंगा हो चुका है लेकिन आय मैं वृद्धि बिल्कुल नहीं आ रही है जिससे आम जनता परेशान है।
महंगाई की बात करें तो पेट्रोल डीजल के दाम तो सर छू रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों के स्वास्थ्य की बात करें तो दवाओ की कीमतों में वृद्धि आ रही है मैनकाइंड कंपनी ने साफ कह दिया है कि अगले एक महीने में दवाओ की कीमत बढ़ सकती हैं पेरासिटामोल जैसी आम दावों का कच्चा माल में वृद्धि आई है पहले कच्चे माल की कीमत 25000 थी लेकिन अब 45000 बड़ा दी है। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी में लगभग डायबिटीज जैसी 30 अलग- अलग दवाओ की खुदरा कीमत तय की है।
वहीं दूसरी तरफ वाहन की बात करें तो परिवहन निगम ने 10 से 15% तक किराया बढ़ाया दिया है। और लंबे सफर के लिए ₹200 तक बढ़ा दिए। वहीं शहर में ऑटो, टमटम जैसी गाड़ियों ने अपना किराया बढ़ा दिया है। घरेलू सामानों की बात करे तो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं और PNG लगा है तो LPG अनिवार्य कर रही है। इन सब का बदला लोअर मिडल क्लास पर पड़ रहा है।

